{"_id":"5952b5d14f1c1bd2238b469c","slug":"201498592721-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में गंगा में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में गंगा में डूबकर किशोर की मौत
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में डूबकर किशोर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, गंगीरी(अलीगढ़)।
थाना दादों के गांव नगला अलिया निवासी 16 वर्षीय भगवानदास पुत्र राधेश्याम की गंगा में डूबकर मौत हो गई। वह पांच बेटियों में इकलौता पुत्र था। दूसरे दिन उसका शव नदी से बरामद हुआ।
शव देखकर परिवार की महिलाएं रोते हुए बेहोश हो गईं। परिजनों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताते हैं कि सोमवार को भगवानदास अपने दोस्तों के साथ सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने गया था। बताते हैं कि नहाते हुए वह अचानक गहराई में चला गया। दोस्तों ने देखा तो बचाने की कोशिश लेकिन बचा नहीं सके। इस पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों ने गोताखोरों के सहारे रात भर नदी में तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह फिर से परिजन उसी जगह पहुंचे जहां पर भगवानदास डूबा था। वहां पर तलाश शुरू हुई तो कुछ देर बाद ही शव नदी में मिल गया। शव गांव पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।