फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 को आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर

15 को आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर

Wed, 14 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
15 को आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर
15 को आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद राजबब्बर गुरुवार को अलीगढ़ में दो कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों में किसानों से संवाद कर उनकी ज्वलंत समस्याओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सत्तारूढ़ सरकारों के समक्ष उठाया जाएगा। दोपहर 12 बजे राज बब्बर जुपिटर लॉज आईटीआई रोड पर किसानों से संवाद करेंगे। जिसमें भाजपा की सरकारों की कर्जामाफ ी के नाम पर वादाखिलाफी पर बात होगी। इसके साथ ही आलू, धान, गेहूं के समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीदने पर भी संवाद होगा। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी, ब्लॉक व नगरों के अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य अपने साथ ज्यादा से ज्यादा किसानों को लेकर आएं। जिससे किसानाें की वर्तमान समस्याओं पर गहनता से विचार कर उनकी आवाज को बुलंद किया जा सके। यहां किसानों की कर्जामाफ ी, आलू, गेहूं और धान का मूल्य बढ़वाने एवं किसानों को आत्महत्या करने से रोकने के प्रयास पर भी चर्चा होगी।

इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल ने बताया कि केंद्र सरकार देश की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूर्ण रूप से असफ ल रही है। मोदी अपनी इस नाकामी को छुपाने के लिए जनता को अपने शब्द जालों के द्वारा भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार की नाकामियों का पर्दाफ ाश करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। 15 जून गुरुवार शाम चार बजे वह मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पहुंचेंगे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed