फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   2.84 lakh looted from finance company employee

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2.84 लाख रुपये लूटे

Sat, 16 Apr 2016 01:51 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
2.84 lakh looted from finance company employee
जितेंद्र - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर और तालानगरी के बीच सालासर धाम के पास बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दो लाख चौरासी हजार रुपयों से भरा थैला लूट लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन

मथुरा के थाना मधुवन के गांव बारौल निवासी जितेंद्र पुत्र रामसिंह अलीगढ़ में पीएसी के पास जनलक्ष्मी फाइनेंसियल सर्विसेस कंपनी में काम करता है। वह शुक्रवार को हरदुआगंज के गांव जारौठी, भीमगढ़ी और जवां के गांव नगला मीरपुर से फाइनेंस का पेमेंट लेकर अलीगढ़ वापस आ रहा था। जैसे ही जितेन्द्र गांव सपेरा भानपुर और तालानगरी के बीच सालासर धाम कालोनी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से सफेद कलर की अपाचे मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया और तमंचे के बल पर दो लाख चौरासी हजार रुपयों से भरा थैला छीन लिया और तालानगरी की ओर भाग गये। पीड़ित जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दे दी जिस पर एसओ रमाकांत पचौरी और एसपीआरए डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। देर रात को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मुकद्दमा लिख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed