{"_id":"57129ef34f1c1ba96f4a6cd6","slug":"2-80-lakh-flown-by-scotty-toy-supplier","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौना सप्लायर की स्कूटी से 2.80 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौना सप्लायर की स्कूटी से 2.80 लाख उड़ाए
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाके में डीआईओएस दफ्तर के बाहर से शनिवार दोपहर एक तमंचा (खिलौना) सप्लायर की स्कूटी की डिग्गी से 2.80 लाख रुपये चोरों ने पार कर दिए। यह घटना उस समय हुई, जब व्यापारी किसी निजी काम से डीआईओएस दफ्तर आए थे और रुपयों सहित स्कूटी बाहर ही छोड़ गए। तभी पीछे से किसी ने डिग्गी तोड़कर रुपयों का थैला उड़ा दिया। बाहर आने पर चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में थाने में तहरीर दे दी गई है।
दुर्गाबाड़ी मैरिस रोड निवासी विकास गुप्ता का तमंचा सप्लाई का व्यापार है। शनिवार को उन्हें अपने कर्मचारियों को वेतन देना था। इसके लिए उन्होंने महेंद्र नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 2.80 लाख रुपये निकाले। रुपये स्कूटी की डिग्गी में रखने के बाद वह डीआईओएस दफ्तर गए। जहां उन्हें बच्चों के दाखिले संबंधी कुछ दस्तावेज लेने थे। स्कूटी को डिग्गी में रुपयों सहित बाहर खड़ा कर वह अंदर चले गए। चंद मिनट अंदर रुकने के बाद बाहर आए तो डिग्गी खुली पड़ी थी। समझते देर न लगी कि इसमें से रुपये चोरी हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद वह सीधे थाना सिविल लाइंस पहुंच गए। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। बाद में इंस्पेक्टर से वार्ता हुई। तब इंस्पेक्टर वापस थाने पहुंचे। जानकारी के बाद उन्होंने तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि तीन दिन पहले इसी तरह जेल रोड से भी व्यापारी की स्कूटी से रुपयों का बैग चोरी गया था।