फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज खत्म हो जाएंगे प्राइवेट बसों के शहर के अंदर संचालन के परमिट

आज खत्म हो जाएंगे प्राइवेट बसों के शहर के अंदर संचालन के परमिट

Fri, 05 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आज खत्म हो जाएंगे प्राइवेट बसों के शहर के अंदर संचालन के परमिट
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ। प्राइवेट बसों पर महानगर में प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद अपने शहर के अंदर के परमिटों की बिनाह पर लगातार विरोध जता रहे निजी बस आपरेटरों की दादागिरी आज खत्म हो जाएगी। कमिश्नर की अध्यक्षता में शुक्रवार आज रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में निजी बसों के शहर के अंदर के परमिट रद्द कर उनकी नई संचालन सीमा तय कर दी जाएगी।

महानगर के अंदरूनी इलाके में पिछले माह डीएम ने प्राइवेट बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस आदेश का निजी बस आपरेटर अपने शहर के अंदरूनी हिस्से के लिए बने परमिटों के आधार पर लगातार विरोध जता रहे थे। बस आपरेटर यूनियन ने इन परमिटों को आधार बनाकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया। हालांकि न्यायालय ने जनहित में प्रशासन को निर्णय लेने की स्वतंत्रता देकर निजी बस आपरेटरों के दोबारा से अंदरूनी हिस्से से बसों के संचालन के मंसूबों पर पानी फेर दिया। लेकिन अब प्रशासन इस कानूनी पेंच को जड़ से खत्म करने की तैयारी में है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शुक्रवार आज दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में निजी बसों के शहर के अंदर के परमिट रद्द कर इन बसों के संचालन की नयी सीमा तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बस संचालकों को डीएम की दो टूक

स्पष्ट कहा कि डग्गेमार व बगैर परमिट चल रहे आटो व टैंपों की होगी चेकिंग, परंतु शर्त रखी तो पड़ जाएंगे लेने के देने
देर रात डग्गेमार आटो व टैंपो की चेकिंग शुरू

अलीगढ़। अतरौली समेत अन्य रूटों पर चल रहे बगैर परमिट आटो व टैंपो बंद न कराने पर बसें खड़ी करने की धमकी देना निजी बस आपरेटरों को भारी पड़ गया। उनके रुख से गुस्साए डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि बगैर परमिट चल रहे आटो व टैंपो को चेकिंग कराकर बंद करा दिया जाएगा। लेकिन यदि कोई शर्त रखी तो बस आपरेटरों को लेने के देने पड़ जाएंगे। डीएम का रुख देखकर आक्रामक तेवर दिखा रहे आपरेटर बगलें झांकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर बस आपरेटर यूनियन के मकसूद अहमद ने गुरुवार को डीएम को पत्र देकर शिकायत की थी कि अतरौली समेत अन्य रूटों पर चल रहे डग्गेमार आटो व टैंपो प्राइवेट बस आपरेटरों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा कर रहे हैं। इनके पास शहर के अंदर का परमिट है और यह अतरौली, छर्रा समेत अन्य स्थानों पर जाकर प्राइवेट बसों की सवारी छीन रहे हैं। कुछ आटो व टैंपो तो बगैर परमिट ही चल रहे हैं। इन पर अंकुश लगाया जाय। इस मामले में यूनियन के पदाधिकारी शुक्रवार को डीएम से मिले और अपनी समस्या दोहराई। इस बीच एक आपरेटर ने तैश में यह कह दिया कि यदि आपने इन आटो व टैंपो पर अंकुश नहीं लगवाया तो हम सभी आपरेटर अपनी बसें खड़ी कर देंगे। यह सुनते ही डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने आपरेटरों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि आपकी समस्या को खत्म करने के लिए डग्गेमार आटो व टैंपो की शुक्रवार रात से ही चेकिंग कराई जाएगी और जो भी बगैर परमिट राजमार्ग पर दौड़ता मिला, उसका चालान कर सीज करा दिया जाएगा। लेकिन यदि कोई शर्त रखी तो लेने के देने पड़ जाएंगे।


200 डग्गेमारों को पकड़ने का लक्ष्य देकर चेकिंग शुरू
अलीगढ़। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट नलिनीकांत सिंह, आरटीओ समेत अन्य अफसरों की टीम को कम से कम 200 डग्गेमार वाहन पकड़ने का लक्ष्य देकर शुक्रवार रात्रि से चेकिंग शुरू करा दी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed