फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मां के लौटने का इंतजार कर रही मासूम पहल

मां के लौटने का इंतजार कर रही मासूम पहल

Thu, 06 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मां के लौटने का इंतजार कर रही मासूम पहल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुई बसों की भिड़ंत में बनियापाड़ा निवासी गुंजन पत्नी संजय गुप्ता का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है।

वह कब तक स्वस्थ हो पाएंगी इस विषय में बताया नहीं जा सकता है। गुंजन के पति संजय की दो साल पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी। गुंजन पर छह साल की एक बेटी पहल है। पहल जल्दी से जल्दी अपनी मां के ठीक होकर घर लौटकर आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार दोपहर शहर के मडराक क्षेत्र में हुई बसों की भिड़ंत में सासनी के भिखुरा के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली गुंजन भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। गंभीर हालत के चलते गुंजन को दिल्ली रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता करने पर डॉक्टरों ने बताया कि गुंजन की हालत इस समय क्रिटिकल है। वह कब तक स्वस्थ हो सकेंगी। इस विषय में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जबकि बेटी पहल अपने दादा-दादी अशोक गुप्ता व कंचन गुप्ता के पास अपनी मां के घर लौटने का इंतजार कर रही है। पहल भगवान से मां के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed