{"_id":"5b6a06f84f1c1b9f3e8b5b14","slug":"191533675256-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में खाली सीटें भरने के लिए काउंसलिंग 11 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में खाली सीटें भरने के लिए काउंसलिंग 11 से
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के विभिन्न टेस्ट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन का अवसर देने और कुछ खाली सीटें भरने के लिए चयनित/वेटिंग लिस्ट और नामांकन कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आगामी 11, 12 एवं 13 अगस्त को काउंसलिंग होगी। फाइनल राउंड की काउंसलिंग 14 अगस्त को दो चरणों में होगी।
ज्वाइंट कंट्रोलर (प्रवेश) मिनहाज अहमद खां ने बताया कि विभिन्न टेस्ट पाठ्यक्रमों में जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है, उन्हें अपग्रेडेशन का अवसर देने के लिए 11 अगस्त को काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच रिपोर्ट करना है। काउंसलिंग और अपग्रेडेशन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा।
इसके अतिरिक्त सामान्य कैटेगरी के अंतर्गत चांस मेमो में शामिल जिन अभ्यर्थियों ने पहले रिपोर्ट किया था, उन्हें खाली सीटों पर प्रवेश देने के लिए 12 अगस्त को काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच रिपोर्ट करना है। काउंसलिंग तथा अपग्रेडेशन का समय सुबह 10 बजे से एक बजे तक रहेगा। 13 अगस्त को नामांकन कैटेगरी के अंतर्गत उपलब्ध सीटों के लिये काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच रिपोर्ट करना है।
विज्ञापन
काउंसलिंग तथा अपग्रेडेशन का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। 14 अगस्त प्रवेश का अंतिम दिवस है। इस दिन खाली सीटों पर प्रवेश के लिये काउंसलिंग प्रथम चरण में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। तत्पश्चात खाली रहने वाली सीट पर द्वितीय चरण में तीन बजे से पांच बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
नोट... विभिन्न पाठ्यक्रमों में सामान्य कैटेगरी के अंतर्गत खाली सीटों की संख्या इस प्रकार है, जो घटबढ़ सकती है। नामांकन कैटेगरी के अंतर्गत खाली सीटों की घोषणा अलग से की जाएगी। विस्तारपूर्वक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की सकती है।
- बीटेक 28 सीट
- बीआर्क 1 सीट
- बीकॉम आनर्स (ब्वायज) 3 सीट
- बीएससी आनर्स ब्वायज (साइंस/लाइफ साइंस) 10 सीट
- 11वीं कक्षा (मानविकी/कॉमर्स) ब्वायज 3 सीट
- 11वीं कक्षा (मानविकी/कॉमर्स) गर्ल्स 1 सीट
- 11वीं कक्षा (साइंस) गर्ल्स 1 सीट
- 11वीं कक्षा (साइंस) ब्वायज 3 सीट
- डिप्लोमा इंजीनियरिंग (गर्ल्स) 3 सीट
- बीएएलएलबी 7 सीट
- बीए अंग्रेजी 1 सीट