फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेसियों ने मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बना कर चटनी के साथ खाई

कांग्रेसियों ने मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बना कर चटनी के साथ खाई

Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बना कर चटनी के साथ खाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि, सुरसा की तरह मुंह फैलाती महंगाई व किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यहां पहुंची विजय लक्ष्मी ने मिट्टी के चूल्हे पर रोटी सेक कर चटनी के साथ कांग्रेसियों को खिलाई। कांग्रेस के राष्टीय सचिव विवेक बंसल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय अनिल कुमार त्रिपाठी को सौंपा।

बंसल ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से आम नागरिकों पर बोझ बढ़ गया है। रसोई का बजट बिगड़ने से लोगों के रोजमर्रा के खाने पर काफ ी विपरीत प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीबों को मुफ्त में गैस कनेक्शन बाटने का कार्यक्रम चला रहे हैं, लेकिन उन्होंने ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की है जिससे उन निर्धन उपभोक्ताओं को सस्ती गैस मिल सके। किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा भी उनको नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार पहले से दोगुना बढ़ा है। सीएम योगी पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान प्रारंभ कराए गए। विकास कार्यों का उद्घाटन करके झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। रामघाट रोड जर्जर स्थिति में है लगभग एक साल से इस सड़क मार्ग के निर्माण की पत्रावली विभागों में घूम रही है, लेकिन सड़क निर्माण नहीं हुआ है।

भाजपा सांसद और विधायकों ने जो गांव गोद लिए हैं उन गांवों की स्थिति पहले से भी बदहाल है, जिससे इन गांव के नागरिकों में रोष है। देश के कई प्रदेशों में अपनी मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार चुप बैठी हुई है। यहां पर नफ ीस शाहीन पार्षद, रुखसाना बेगम, प्रेमी मासूम अली, डॉ. राकेश सारस्वत, जहीर खां, चांद खां, सोमवीर सिंह, डॉ. सिकंदर खान, यशपाल बघेल, नौशाद कुरैशी, अखिलेश शर्मा, बूंदू खां, डॉ. शेरपाल सविता, ऋषि भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


सांसद आदर्श ग्राम योजना में बजट नहीं मिलना एक धोखा
महानगर कांग्रेस के महासचिव आगा युुनूस ने सांसद आदर्श ग्राम योजना व प्रधानमंत्री ग्राम स्वराज योजनाओं को बजट नहीं दिए जाने को जनता के साथ धोखा है। उन्होंने अमर उजाला के सांसद आदर्श ग्राम योजना अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं का क्या लाभ..? जिसमें कोई काम ही नहीं हुआ हो..? ठाकुर सोमवीर, मोहम्मद सुहेल अख्तर, अजहर अली, मजहर अली, राजेश कुमार, ठाकुर बिट्टू, मुकेश कुमार, खुर्रम, जसीम अहमद, जरीना खान, कमरजहां, सुलताना आदि ने भी अमर उजाला की हकीकत को बयां करती रिपोर्ट को सराहा और गांव के विकास करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed