फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आठ दिन बीते, लेकिन अभी आधी कॉपियां भी नहीं जांची गई

आठ दिन बीते, लेकिन अभी आधी कॉपियां भी नहीं जांची गई

Sun, 25 Mar 2018 01:51 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
आठ दिन बीते, लेकिन अभी आधी कॉपियां भी नहीं जांची गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को शुरू हुए आठ दिन होे चुके हैं, लेकिन अभी तक आधी से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं जंचने को शेष बची हैं। आधे से ज्यादा परीक्षक अभी भी गैरहाजिर हैं। ऐसे में अधिकारी इस को लेकर चिंतित हैं कि समय रहते आखिर किस तरह से काम पूरा हो सकेगा। जेडी जेके मलिक और डीआईओएस ने सभी मूल्यांकन केंद्रों में चल रहे मूल्यांकन की समीक्षा भी की। शनिवार को 94,384 कॉपियां जांची र्गइं।

शासन ने आदेश दिया था कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 दिन के अंदर समाप्त कर लिया जाए लेकिन आठ दिन बीत चुके हैं और अभी तक आधी कॉपियां भी नहीं जंची हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि अभी तक कुल 3816 परीक्षकों में से 2192 परीक्षक काम पर ही नहीं आए हैं। इसी तरह 391 डिप्टी हेड में से 131 गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन


इस जिले को 1200074 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए भेजी गई थीं, लेकिन अभी तक 548982 कॉपियां ही जांची गई हैं। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वह अपने विद्यालयों के रिटायर्ड व उन अध्यापकों को भी मूल्यांकन पर भेज दें, जोकि ड्यूटी नहीं लगाए गए थे, लेकिन उसके बाद भी परीक्षकों की संख्या में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यह है कि एसएमबी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की 50 हजार से ज्यादा कॉपियां शेष हैं और 150 परीक्षक ही ड्यूटी पर आए हैं। वहां के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने इस बारे में डीआईओएस व अन्य अधिकारियों को पूर्व में अवगत करा चुके हैं।

इसी तरह नौरंगीलाल जीआईसी में भौतिक विज्ञान, समाज शास्त्र, हिंदी की काफी कॉपियां शेष बची हैं और परीक्षक काफी कम हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि समय रहते कॉपियों का मूल्यांकन पूरा नहीं हो सकेगा। वैसे एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय का कहना है कि पूरी कोशिश की जा रही है कि समय से मूल्यांकन का काम निपट जाए। परीक्षकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

मूल्यांकन केंद्र के गेट पर लगवाया ताला
नौरंगीलाल जीआईसी के मुख्य द्वार पर केंद्र प्रभारी शीलेंद्र कुमार ने अंदर से ताला लगवा दिया। उन्हें यह जानकारी मिली कि कुछ परीक्षक दिन में ही कॉपियोें का काम छोड़कर जा रहे हैं और पूरे समय कॉपियां नहीं जांच रहे तब उन्होंने गेट पर चौकीदार भी तैनात कराया। हालांकि छोटा गेट यथावत खुला रखा। उन्होंने परीक्षकों व डीएचई को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह पूरी ड्यूटी करने के बाद ही जाएं और यदि बहुत जरूरी काम है तो उनसे अनुमति ले लें।

शिक्षक विधायक ने मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर देखी स्थिति
शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने शनिवार को एसएमबी इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल जीआईसी आदि केंद्रों पर जाकर मूल्यांकन में जुटे शिक्षकों से बातचीत की। उन्होंने एसएमबी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र प्रभारी केके शर्मा, नौरंगीलाल जीआईसी में केंद्र प्रभारी शीलेंद्र कुमार से भी कई मसलों पर जानकारी हासिल की। उनके साथ शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।


ई-पेमेंट से पारिश्रमिक मिलेगा परीक्षकों को
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार सभी परीक्षकों का पारिश्रमिक ई-पेमेंट प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने सभी मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों से कहा है कि वह अपने यहां कार्यरत परीक्षकों से उनके वेतन खाते की पासबुक के पहले पेज की छायाप्रति प्राप्त कर संबंधित प्रपत्र को पूरा कर इसे उनके कार्यालय में तीन दिन में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed