फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नीरज-शहरयार पुरस्कार के लिए कवियों एवं शायरों से पांच जनवरी तक आवेदन मांगे

नीरज-शहरयार पुरस्कार के लिए कवियों एवं शायरों से पांच जनवरी तक आवेदन मांगे

Thu, 14 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
नीरज-शहरयार पुरस्कार के लिए कवियों एवं शायरों से पांच जनवरी तक आवेदन मांगे
नीरज-शहरयार पुरस्कार के लिए कवियों एवं शायरों से पांच जनवरी तक आवेदन मांगे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अपर जिलाधिकारी नगर व प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी एसबी सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की ओर से हिंदी, उर्दू काव्य क्षेत्र में बहुमूल्य सेवा के लिए राज्य स्तर के कवियों को नीरज-शहरयार पुरस्कार से सम्मानित किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश का निवासी हो। उन्होंने बताया कि कवि पुरस्कार के लिए आवेदन करने वालों को अपनी रचनाओं के विवरण के साथ अपने जीवनवृत्त, बायोडाटा सात प्रतियों के सैट बनाकर पांच जनवरी 2018 तक कार्यालय प्रभारी अधिकारी, राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी को उपलब्ध करानी होंगी। विभिन्न खंडों में विभाजित कृति का अपूर्ण खंड पुरस्कार के लिए मान्य नहीं होगा। पुरस्कारों के चयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक चयन समिति का गठन होगा। इसमें राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की ओर से 1.01 लाख की धनराशि हिंदी काव्य लेखक तथा 1.01 लाख की धनराशि उर्दू काव्य लेखक को पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन का प्रारूप वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed