{"_id":"598e11e54f1c1b05128b4575","slug":"191502482917-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पत्नी के न आने पर युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पत्नी के न आने पर युवक ने जहर खाकर दी जान
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विषाक्त पदार्थ खाने से गई युवक की जान
ब्यूरो, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
मायके से पत्नी के न आने से क्षुब्ध एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे युवक की जान चली गई। ग्रामीणों ने सुबह शौच के लिए जाते समय खेत पर शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रोते-बिलखते हुए परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार गांव खेड़िया झल्लू निवासी हीरालाल वर्मा के पच्चीस वर्षीय पुत्र आकाश वर्मा की शादी पांच माह पूर्व हुई थी।
रक्षाबंधन के दिन आकाश की पत्नी भाइयों के राखी बांधने की बात कहकर अपने मायके अतरौली चली गई। दो दिन बाद आकाश पत्नी को बुलाने पहुंचा तो पत्नी ने कुछ दिन और रुक कर आने की बात कहते हुए उसे वापस कर दिया।
विज्ञापन
इसी बात पर युवक का अपने पिता से भी कुछ विवाद हुआ। गुरुवार शाम आकाश खेत पर सोने के लिए चला गया। सुुबह शौच को जाते ग्रामीणों ने खेत पर उसका शव देखा।
एसएसआई रामकुमार गुप्ता के अुनसार पारिवारिक क्लेश के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया, जिससे उसकी मौत हुई है। यदि तहरीर मिलेगी तो दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।