फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1833 employees of Aligarh Municipal Corporation will handle the arrangements during Holi

Holi: नगर निगम के 1833 कर्मी संभालेंगे इंतजाम, चार सेक्टर में बांटा शहर, जारी किए कंट्रोल रूम नंबर

Sat, 23 Mar 2024 09:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 09:27 PM IST
सार

होली को लेकर अलीगढ़ नगर निगम में खास इंतजाम किए हैं। अलीगढ़ महानगर के 4 सेक्टर बनाए गए हैं। हर सेक्टर में नगर निगम व्यवस्थाओं के लिए 1 जोनल, 1 सह जोनल, 10 नोडल व 1 सुपर नोडल अधिकारी 545 सामान्य कर्मचारियों व 1200 सफाई कर्मचारी 25 ड्राइवर की टीमें बनाई हैं। 

विज्ञापन
1833 employees of Aligarh Municipal Corporation will handle the arrangements during Holi
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

होली पर अलीगढ़ नगर निगम की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कराने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने व्यवस्थाओं की दूसरी बार समीक्षा की। व्यवस्थाओं को पिछले साल से और उम्दा बनाने की हिदायत दी गई। इस बार लगभग 1833 कर्मी सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे। नगर आयुक्त ने सभी अधीनस्थों को होलिका दहन, धूल, बिहारी जी की शोभायात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का टोला में नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं को रविवार दोपहर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अलीगढ़ महानगर के 4 सेक्टर बनाए गए हैं। हर सेक्टर में नगर निगम व्यवस्थाओं के लिए 1 जोनल, 1 सह जोनल, 10 नोडल व 1 सुपर नोडल अधिकारी 545 सामान्य कर्मचारियों व 1200 सफाई कर्मचारी 25 ड्राइवर 4 जेसीबी, 8 फॉगिंग मशीन, 3 कैटल कैचर, 6 बॉबकट वाहन, 4 स्काई लिफ्ट, 4 सीवर जेटिंग मशीन सहित 20 त्वरित कार्रवाई टीमें बनाई हैं। इनकी कुल संख्या लगभग 1833 होती है। 
विज्ञापन


किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344, 18002747047 व 05712750250 व 1533 को 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है। नगर निगम सेवाभवन में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह, विनय गुप्ता, तरुण पाठक सहित कर्मचारी ने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed