{"_id":"5a7a134a4f1c1bd34b8b7334","slug":"181517949770-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस पेशियां फुलाने वाले जिम बाज प्रशासन के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस पेशियां फुलाने वाले जिम बाज प्रशासन के निशाने पर
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांस पेशियां फुलाने वाले जिम बाज प्रशासन के निशाने पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
युवाओं में फिल्म स्टारों की तरह मसल्स मैन दिखने की चाहत बढ़ी है। हर कोई जल्द से जल्द माचो मैन बनने के चक्कर में जिम की परिक्रमा कर रहा है। फायदा उठा रहे हैं, जिम संचालक। वे फूड सप्लीमेंट के नाम पर युवाओं को धीमा जहर परोस रहे हैं।
इसमें शरीर के लिए घातक नान डायजेस्टिव प्रोटीन क्रिटेनाइन मोनो हाइड्रेड प्रमुख हैं। दैनिक अमर उजाला ने यह मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग जाग गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने स्वीकार किया कि जिमों में फूड सप्लीमेंट के नाम पर युवाओं को स्वास्थ्य की दृष्टि से घातक नान डायजेस्टिव प्रोटीन क्रिटेनाइन मोनो हाइड्रेड परोसा जा रहा है। इस प्रोटीन के सेवन से मसल्स तो जल्द विकसित हो जाती हैं।
विज्ञापन
लेकिन इसके साइड इफेक्ट काफी घातक साबित होते हैं। इससे किडनी व लिवर संबंधी घातक बीमारियां ही नहीं कैंसर आदि का भी खतरा है। इसे एफएसएसएआई ने प्रतिबंधित किया हुआ है। विभाग ने इनके खिलाफ गुरुवार से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सभी एफएसओ को अपने अपने क्षेत्र के जिम चेक करने को कहा गया है। महानगर में चेकिंग के लिए अलग से टीम बनाई गई है।