फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जांच रिपोर्ट आने तक भांकरी में एमडीएम पर लगाई रोक

जांच रिपोर्ट आने तक भांकरी में एमडीएम पर लगाई रोक

Wed, 18 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने तक भांकरी में एमडीएम पर लगाई रोक
जांच रिपोर्ट आने तक भांकरी में एमडीएम पर लगाई रोक
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला ,अलीगढ़।

भांकरी के परिषदीय स्कूल में जांच रिपोर्ट आने तक एमडीएम वितरण पर रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि भांकरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिछले दिनों एमडीएम खाने के बाद दर्जन भर बच्चों की हालत बिगड़ गई थी।

इन बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के बाद इन्हें अस्पताल से वापस भेज दिया गया था। इस खाने की आपूर्ति एक एनजीओ ने की थी। मामले को लेकर डीएम ने भी बीएसए से जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


एफडीए की टीम ने खाने के नमूने भी लिए थे। इन्हें प्रयोगशाला भेजा गया था। अभी वहां से रिपोर्ट नहीं आई है। तब तक वहां एमडीएम वितरण पर रोक लगा दी गई है।

यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय में काफी प्रयास के बाद भी रसोइया नहीं मिल रहा और एमडीएम का वितरण एनजीओ द्वारा किया जा रहा है। बीएसए धीरेंद्र कुमार का कहना है पहले इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि एनजीओ का खाना दूषित मिला तो कार्रवाई होगी और यदि हेडमास्टर की भूमिका गलत होगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। तब तक एमडीएम वितरण पर रोक लगा दी गई है। वैसे यह प्रयास किए जा रहे हैं कि वहां रसोई खुल जाए और वहीं खाना बनना शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed