फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बंसल और बिजेंद्र निकाय चुनाव में सक्रिय नहीं : मनोज

बंसल और बिजेंद्र निकाय चुनाव में सक्रिय नहीं : मनोज

Mon, 28 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
बंसल और बिजेंद्र निकाय चुनाव में सक्रिय नहीं : मनोज
बंसल और बिजेंद्र निकाय चुनाव में सक्रिय नहीं : मनोज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मनोज सक्सेना ने निकाय चुनाव में सक्रिय नहीं होने पर सीधे सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह पर निशाना साधा है।

रविवार को कांग्रेस जिला कार्यालय रेलवे रोड पर पत्रकारों से रूबरू हुए मनोज ने कहा कि दोनों नेता अभी से लोकसभा चुनाव 2019 की भूमिका बनाने में लग गए हैं, जबकि इससे पहले निकाय चुनाव होने हैं और उस पर फोकस करने की जरूरत है। बड़े नेता अपने चुनाव से पहले एक एक कार्यकर्ता को जोड़ने की बात करते हैं।
विज्ञापन


एक एक घर का दरवाजा खटकाते हैं, लेकिन जब निकाय चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ता पार्षद का चुनाव लड़ना चाहता है तो उस पर कोई ध्यान नहीं देता है। गुजरे 25 वर्षों से अलीगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा है, गंदगी और दूसरी समस्याओं से लोग खासे परेशान है। ऐसे में निकाय चुनाव में सक्रियता दिखा कर कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस एक एक वार्ड में अपना जनाधार बढ़ा सकती है लेकिन अभी कांग्रेस के स्थानीय बड़े नेता इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के बड़े नेताओं से बात की जाएगी। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, शीलू पंडित, एमएल पापा, तेजपाल सिंह सविता, सागर सिंह तोमर, गुलजार अहमद, केके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


मनोज सक्सेना अभी कांग्रेस के पांच रुपये के क्रियाशील सदस्य भी नहीं है। न ही वह जिला कमेटी या महानगर कमेटी सदस्य है। वह कौमी एकता मंच के पदाधिकारी हैं वहीं तक सीमित रहें। वह हमको सलाह न दें। कांग्रेस के नेतृत्व से जो निर्देश आएगा उसी के अनुसार निकाय चुनाव में उतरेंगे।
चौ. विजेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
मनोज सक्सेना अब तक कांग्रेस के दो पैसे के सदस्य तक नहीं है, इसलिए उनके किसी भी बयान या आरोप का कोई जवाब नहीं देना चाहता।
-विवेक बंसल, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed