फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में खेत में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म

अलीगढ़ में खेत में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 12 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में खेत में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म
दुस्साहस: खेत में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बेहोशी हालत में किशोरी दो घंटे तक खेत में पड़ी रही।

उधर तलाश करते हुए उस खेत तक पहुंचे परिजनों ने किशोरी को बेहोशी हालत में देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। दुष्कर्म का आरोपी फरार है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशोरी गुरुवार शाम खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का अमित पुत्र किशनलाल वहां पहुंचा और किशोरी को चरी के खेत में खींच ले गया। वहां किशोरी को नशीली दवा खिला दी और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बेहोशी हालत में किशोरी को छोड़कर भाग निकला। उधर देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो खोजते हुए परिजन वहां पहुंच गए। काफी देर बाद किशोरी को होश आने पर परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी दी।


परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। कोतवाल उत्तमचंद पटेल के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed