{"_id":"59403f104f1c1b250b8b4782","slug":"181497382672-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में विधायक पहुंचे सीएचसी तो स्टाफ मिला नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में विधायक पहुंचे सीएचसी तो स्टाफ मिला नदारद
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में विधायक पहुंचे सीएचसी तो स्टाफ मिला नदारद
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडौस (अलीगढ़)।
मंगलवार को खैर विधायक अनूप वाल्मीकि अचानक सीएचसी पहुंच गए तो वहां पूरा स्टाफ नदारद मिला। इस पर उन्होंने सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। बताते हैं कि इससे सीएचसी स्टाफ में खलबल मच गई है।
लोगों की शिकायत पर विधायक अनूप वाल्मीकि औचक निरीक्षण करने सीएचसी पहुंचे थे। विधायक के अनुसार एक मात्र वार्ड ब्वाय को छोड़कर सीएचसी में कोई नहीं था। इससे उनका पारा चढ़ गया। तत्काल मोबाइल पर सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल से बात कर जानकारी दी।
बताते हैं कि जिस समय विधायक ने निरीक्षण किया, सीएचसी प्रभारी बैठक कर रहे थे। उन्हें विधायक के निरीक्षण की जानकारी ही नहीं हुई। विधायक के अनुसार सीएचसी प्रभारी को दो बार फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने मोबाइल काल रिसीव नहीं की। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह शासन को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
- खैर विधायक जी ने चंडौस सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। वहां स्टाफ नदारद मिला। यह गंभीर मामला है। पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा गया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। - डा. एमएल अग्रवाल, सीएमओ
- मैं अस्पताल में था। मिशन इंद्रधनुष को लेकर बैठक ले रहा था। अस्पताल में स्टाफ की बड़ी कमी है। स्टाफ को अधिक ड्यूटी देनी पड़ रही है। वार्डब्वाय और फार्मासिस्ट अस्पताल में मौजूद थे। - डा. विनीत सक्सेना, सीएचसी प्रभारी, चंडौस