फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 samajvadi party president and four frontal president elected

सपा : 18 नगर अध्यक्ष और चार फ्रंटल के जिला अध्यक्ष बने

Sun, 10 Jan 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
18 samajvadi party president and four frontal president elected
सपा में नगर क्षेत्र के 18 अध्यक्ष और चार फ्रंटलों के जिला अध्यक्ष बना दिए गए हैं। जिसमें युवजन सभा में जैकी ठाकुर, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड में संजय बाबू शर्मा, लोहिया वाहिनी में पंकज यादव और छात्र सभा में मुंतज़िम किदवई को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नई जिला कार्यकारिणी बनने के बाद बहुप्रतीक्षित महानगर कमेटी भी जल्द सामने होगी।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष पद की ताजपोशी जल्द ही हो जाएगी। अभी कुछ नामों पर रस्साकसी जारी है, पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही इसका पटाक्षेप हो जाएगा। संगठन पर नए लोगों को जिम्मेदारी के साथ उनका नियुक्ति पत्र शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने सौंपा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे, महासचिव मुकेश माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष गुड्डा यादव, अब्दुल हमीद घोसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार जिले की कार्यकारिणी, फ्रंटलों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के साथ 18 नगर अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। शीघ्र ही ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाएंगे। सभी नवनियुक्त अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों व महिला शक्ति को साथ लेते हुए और सभी समुदायों को ध्यान में रखते हुए दस दिन में अपनी कमेटी बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र ही जनपद अलीगढ़ समाजवादी पार्टी का पूरा ढांचा तैयार हो जाएगा। इसके बाद वर्ष 2022 के चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष छर्रा विजेंद्र सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष खैर पप्पन वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष इगलास भूदेव कुंतल, महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर गुलिस्ताना भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed