{"_id":"5c9bda71bdec221456012144","slug":"171553717873-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"870 बेसिक स्कूलों के मतदान केंद्रों के लिए आए 41 लाख 58 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
870 बेसिक स्कूलों के मतदान केंद्रों के लिए आए 41 लाख 58 हजार रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों के लिए 41 लाख 58 हजार 672 रुपये से ट्यूबलाइट, पंखे व आंतरिक उपकरण लगवाए जाएंगे। यह वह विद्यालय हैं, जिनमें बिजली की सुविधा नहीं है। मतदान को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विद्यालय को 21000 रुपये शासन द्वारा भेजे गए हैं।
बता दें कि जिले में 1300 परिषदीय स्कूल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में 670 प्राइमरी स्कूल व 198 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रोशनी व पंखा नहीं है। शासन ने इनके लिए 41 लाख 58 हजार 672 रुपये की धनराशि जारी की है। जिसमें से 15000 रुपये प्रति विद्यालय आंतरिक उपकरण व वायरिंग के लिए भेजे गए है। जबकि छह हजार रुपये प्रति विद्यालय में ट्यूबलाइट व पंखे लगवाए जाएंगे। ताकि मतदान के समय किसी मतदाता को कोई परेशानी न हो। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि धनराशि जारी की जा रही है। जल्द ही यह कार्य पूरा करवा लिया जाएगा। पंखे व रोशनी से वंचित विद्यालयों में जल्द ही लाइट व पंखे लगवा दिए जाएंगे।