{"_id":"5b903ece867a557f6d0aed6d","slug":"171536179918-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट के विरोध में व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में व्यापारी
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट कानून में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ जाकर केंद्र सरकार ने व्यापारियों के उत्पीड़न और शोषण का रास्ता खोल दिया है।
श्री वार्ष्णेय बुधवार को इंदिरा मार्केट स्थित कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज के यहां सभी वर्गों के लोग काम करते हैं।
ऐसे में किसी ओछी मानसिकता के लोग अपने स्वार्थ के लिए व्यापारी के खिलाफ एफआईआर कराकर उसे 6 महीने के लिए जेल भिजवा देगा।
ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने एक गौ रक्षक और शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति राकेश रामसन को धारा 144 में जेल भेजने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वह जल्द कमिश्नर अजय दीप सिंह को ज्ञापन देकर मामले की मजिस्टेट्री जांच की मांग करेंगे। राकेश रामसन ने कहा कि वह वकीलों से राय मशविरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें अपनी गिरफ्तारी से जो मानसिक कष्ट और मानहानि झेलनी पड़ी है, उसके लिए वह मानहानि का दावा करेंगे। इस मौके पर कई व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। नीरज शर्मा, आदित्य अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, तरुण सक्सैना, कामिल कुरैशी आदि मौजूद थे।