फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अयोध्या क्या, देश में कहीं नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद

अयोध्या क्या, देश में कहीं नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद

Fri, 11 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या क्या, देश में कहीं नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद
अयोध्या क्या, देश में कहीं नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। बीच का रास्ता निकालने के लिए भी लोग प्रयासरत हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद के नेता इस मामले को स्थापना दिवस के बहाने गरमाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि अयोध्या क्या देश में कहीं भी बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे।
विहिप के विभाग मंत्री राम कुमार आर्य का कहना है कि विहिप की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 में हुई थी। इसके स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले के हर खंड में 15 से 25 अगस्त के बीच 100 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राम मंदिर का मुद्दा केंद्र में होगा। जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का सपना जनता को दिखाया जाएगा। साथ ही बताया जाएगा कि बाबर के समय से लेकर अब तक राम मंदिर के लिए 76 युद्ध हुए हैं, जिसमें हजारों हिंदू हताहत हो चुके हैं। विहिप का एक मकसद जनता को जगाकर सरकार पर दबाव बनाना भी है। बाबरी मस्जिद अयोध्या में क्या देश में कहीं नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन


14 को अखंड भारत संकल्प दिवस
विश्व हिंदू परिषद द्वारा 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा। अलीगढ़, अतरौली, बिजौली, गंगीरी, टप्पल, खैर, लोधा, धनीपुर, अकराबाद, गभाना, गौंडा आदि में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को अखंड भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। राम कुमार आर्य का कहना है कि वे लोग सम्राट अशोक और भगवान श्रीराम के काल का भारत बनाना चाहते है, जो कि विश्व गुरू था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed