{"_id":"59403f0a4f1c1b1b0b8b4776","slug":"171497382666-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात अरुण फौजी को एनकाउंटर की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात अरुण फौजी को एनकाउंटर की धमकी दी
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात अरुण फौजी को एनकाउंटर की धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
स्थानीय पुलिस पर यह आरोप लगा है कि पुलिस ने कुख्यात अरुण फौजी का फर्जी एनकाउंटर करने की धमकी दी गई है। फौजी के पिता ने इस सिलसिले में मानवाधिकार आयोग से लेकर पीएम, सीएम तक इसकी शिकायत भेजी है। साथ ही वह खुद मिलने भी जाने की तैयारी में हैं।
कुख्यात अपराधी अरुण फौजी निवासी लोहर्रा थाना लोधा अपने गांव से प्रधान भी है। हाल में ही उसे राजस्थान में एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वह इस समय भरतपुर की डींग जेल में है।
सोमवार को उसे पेशी पर स्थानीय कोर्ट लाया गया। वह जब वापस जा रहा था तो उसके पिता हरीशरन का आरोप है कि पुलिस ने भरतपुर पुलिस का काफिला रास्ते में रोक लिया। फौजी को पुलिस ने धमकी दी कि उसका पुलिस कस्टडी से फरार दिखाकर एनकाउंटर कर दिया जाएगा। उसके पिता का कहना है कि वह व अन्य परिजन उसके साथ थे, वरना पुलिस अरुण का फर्जी एनकाउंटर कर देती।
विज्ञापन
हरीशरन ने इस सिलसिले में मानवाधिकार आयोग, पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य उच्च स्तर पर शिकायत भेजी है और फौजी की जान को अलीगढ़ पुलिस से खतरा बताया है। वह इस मसले में खुद योगी से मिलने जाने की तैयारी में हैं।