फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1630 cattle sick due to lumpi in Aligarh, seven cows died

Lumpy Virus: अलीगढ़ में लंपी का बढ़ रहा प्रकोप 1630 पशु बीमार, सात गोवंश की मौत

Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

सरकारी रिकार्ड के अनुसार किसी भी पशु की जिले में इस बीमारी से मौत नहीं हुई है, परंतु पिसावा व टप्पल में किसान इस बीमारी से सात पशुओं के मरने का दावा कर रहे हैं। इस रोग के प्रकोप को देखते हुए बचाव के लिए गाइड लाइन जारी की गई है।

विज्ञापन
1630 cattle sick due to lumpi in Aligarh, seven cows died
पिसावा के गांव कृपालगढ़ी में बीमार गायों की जांच करती पशु चिकित्सकों की टीम। - फोटो : HAZIYAPUR

विस्तार

राजस्थान और गुजरात में कहर बरपाने वाली लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) ने जिले के 1630 पशुओं को बीमार कर दिया है। पशुओं में लंपी स्किन बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले सप्ताह से जिले में यह बीमारी पैर पसार चुकी है।

विज्ञापन


सरकारी रिकार्ड के अनुसार किसी भी पशु की जिले में इस बीमारी से मौत नहीं हुई है, परंतु पिसावा व टप्पल में किसान इस बीमारी से सात पशुओं के मरने का दावा कर रहे हैं। इस रोग के प्रकोप को देखते हुए बचाव के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। साथ ही पशु चिकित्सकों की 12 टीमें गठित कर निगरानी शुरू कराई गई है। टीम हर दिन निरीक्षण एवं उपचार को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। इन दिनों गो आश्रय स्थल में रखी गईं गायों के साथ ही किसानों की पालतू गायों में भी रोग फैल रहा है।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि लंपी बीमारी के शुरू में ही पकड़ में आने से गोशालाओं में स्थिति काबू में हैं। जिले के पशुपालकों से लंपी से पीड़ित पशुओं को अलग रखने और तत्काल पशुपालन विभाग को सूचित करने की अपील की जा रही है। ताकि स्वस्थ पशुओं तक इस संक्रमित बीमारी को पहुंचने से रोका जा सके। टीमें गांवों में जाकर किसानों को इस बीमारी से बचने के सबंध में जागरूक कर रही हैं कि वह पशुओं को मच्छरों से बचाकर रखें। पशुओं को चारे के लिए बाहर न निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में अब तक लंपी से पीड़ित 1630 पशुओं की पहचान की गई है। अभी रोग से पीड़ित किसी पशु की मौत नहीं हुई है। निगरानी के लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। हर दिन टीमें निरीक्षण कर बीमार पशुओं की सेहत की जांच करेंगी और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिले में करीब 3.25 लाख पशु हैं। इनके लिए वैक्सीन की मांग की गई है, जल्द मिलने पर पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed