{"_id":"5a7a13514f1c1bb1208b7bf8","slug":"161517949777-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमुवि में बीवॉक पाठ्यक्रम पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमुवि में बीवॉक पाठ्यक्रम पर खतरा
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमुवि के बीवॉक पाठ्यक्रम पर खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में संचालित बैचलर ऑफ वोकेशन (बीवॉक) पाठ्यक्रम पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। नए सत्र में दाखिला प्रक्रिया न शुरू होने से आक्रोशित छात्र वीसी लॉज एवं वीसी कार्यालय तक पहुंच गए। इंतजामिया के रुख से छात्र संघ उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर बेहद खफा हैं।
एएमयू में कई वर्षों से बीवॉक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। अब इसपर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। कारण विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा धन न मिलना माना जा रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी के मुताबिक यूजीसी ने बीवॉक के लिए 1.65 करोड़ रुपये स्वीकृत किये थे, जिसमें से महज 55 लाख रुपये दिये हैं।
इसी वजह से इस बार दाखिले की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। कहा कि समस्या के समाधान के लिए वे लोग कुलपति के पास गए थे। जल्द ही एएमयू रजिस्ट्रार एवं वित्त अधिकारी यूजीसी जाएंगे। अधिकारियों से बातचीत करेंगे ताकि बीवॉक में प्रवेश शुरू हो सकें।
विज्ञापन
वहीं 15-20 छात्रों के साथ पहुंचे एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर को कुलपति से मिलने के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे उपाध्यक्ष खफा रहे। उनका आरोप है कि कुलपति ने उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया।
उन्होंने एएमयू प्रशासन द्वारा चेतावनी भी दी र्गई। अधिकारियों के मुताबिक छात्रसंघ उपाध्यक्ष बगैर समय लिए 20-25 छात्रों के साथ कुलपति से मिलने पहुंच गए थे, इसलिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। उपाध्यक्ष सज्जाद के मुताबिक वह आगे भी छात्र हक के लिए इंतजामिया से लड़ते रहेंगे।
इस संबंध में एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी का कहना है कि यूनियन एवं इंतजामिया के बीच छात्र हित को लेकर नोकझोंक होती रहती है। हमलोग बाद में वीसी लॉज जाकर कुलपति से मिले और समस्याआें के समाधान की मांग की।