फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   उल्लास के साथ मनाया अमर उजाला का स्थापना दिवस

उल्लास के साथ मनाया अमर उजाला का स्थापना दिवस

Wed, 24 Jan 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
उल्लास के साथ मनाया अमर उजाला का स्थापना दिवस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

तालानगरी स्थित कार्यालय से अमर उजाला के प्रकाशन के सफल 11 साल पूरे होने पर उल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी कर्मियों, सहयोगियों आदि की मौजूदगी में केक काटा गया। सुर लहरियों और बारिश की बूंदों के बीच ‘रस्साकसी’ और ‘ब्लाइंड हिट’ खेल खेले गए। इस मौके पर समर बोनांजा आफर का लकी ड्रा निकाला गया।

11 साल पहले 23 जनवरी को अमर उजाला की अलीगढ़ यूनिट की स्थापना हुई थी। इस उपलक्ष्य में तालानगरी स्थित परिसर में आयोजित समारोह में पहले मशीन रूम में हवन के साथ पूजा-अर्चना हुई। वैदिक मंत्रों का उच्चारण हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान इंद्र देव की कृपा भी बरसती रही। टीवी कलाकार शरद गुप्ता, राहुल, आयुष सक्सेना ने सुर और लय की ऐसी तान छेड़ी कि सब मंत्रमुग्ध हो गए। दोनों गायकों ने उपस्थित लोगों की फरमाइश पर कई लोकप्रिय फिल्मी गीत सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूफी गाने से माहौल को खुशनुमा कर दिया। इसके अलावा समर बोनांजा आफर के लकी ड्रा के इनामों की घोषणा की गई। इसमें पहले पुरस्कार के तहत बाइक दी गई।

दूसरे के तहत तीन एलईडी टीवी, तीसरे पुरस्कार के अंतर्गत तीन फ्रिज देने की घोषणा की गई। सामूहिक भोज के बाद बारी थी खेलों की। अमर उजाला के कर्मचारी ‘रस्साकसी’ और ‘ब्लाइंड हिट’ खेल में शामिल हुए। रस्साकसी में सचिन शर्मा की योद्धा टीम ने प्रशांत शर्मा की बाहुबली टीम को हरा दिया।


वहीं, ब्लाइंड हिट में विनोद सिंह, सोनवीर, लोकेश अव्वल रहे। इस मौके पर आगरा से आए कलस्टर हेड राहुल कांकरिया, यूनिट हेड भूपेंद्र जैन के अलावा अमर उजाला परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed