{"_id":"5a57b9a64f1c1bf0188b4758","slug":"161515698598-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली लखनऊ शताब्दी दो नंबर प्लेटफार्म पर आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली लखनऊ शताब्दी दो नंबर प्लेटफार्म पर आएगी
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अब नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर आएगी। अभी तक ये ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आती थी, जिससे महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों को सीढ़ियां चढ़ कर आने जाने में असुविधा होती थी।
स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम और स्टेशन मास्टर राजा बाबू ने बताया कि इस संबंध में निर्देश आ गए हैं। सांसद सतीश गौतम शुक्रवार सुबह इस ट्रेन से दिल्ली से अलीगढ़ आएंगे और दो नंबर पर उतरेंगे।
गौर हो कि बुधवार को इलाहाबाद के कान्हा श्याम होटल में सांसद सतीश गौतम, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान, इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय पंकज के साथ लंबी वार्ता के बाद अलीगढ़ स्टेशन के विकास को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। कुछ फैसले भी हुए। गुरुवार से इन फैसलों से संबंधित निर्देश भी आने लगे। शुक्रवार से अमल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अब दस मिनट लेगी शताब्दी
नवंबर 2016 तक नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस मेन डाउन लाइन (कानपुर की ओर जाने वाली) पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहरती थी।
इसी महीने में जब स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एसएसआई (सॉलिड स्टेट इंटरलाकिंग) का काम पूरा हुआ था। जिसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो की मेन डाउन लाइन को डाउन लूप लाइन बना दिया गया था। प्लेटफार्म नंबर तीन की लाइन को मेन डाउन लाइन बनाया गया।
इसके बाद से ही शताब्दी एक्सप्रेस मेन डाउन लाइन पर तीन नंबर प्लेटफार्म पर ठहरने लगी थी। ट्रेन के आने और यहां से जाने में कुल पांच मिनट का समय लगता है, जिसमें दो मिनट का ठहराव शामिल है। ट्रेन के धीमे होकर रुकने और स्टेशन से निकल कर रफ्तार पकड़ने में पूरे पांच मिनट लग जाते हैं।
रेलवे संचालन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अब अगर ये ट्रेन मेन डाउन लाइन से लूप लाइन से आकर प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहरेगी और यहां से जाएगी तो इसके संचालन में लगभग दस मिनट लगेगा। क्योंकि मेन डाउन से लूप लाइन में आने और लूप लाइन से रफ्तार पकड़ने में दस मिनट का समय लग जाएगा।
शताब्दी एक्सप्रेस अब दो नंबर प्लेटफार्म पर ही आएगी, इसके आदेश जारी हो गए हैं। स्टेशन के विकास को लेकर हुए दूसरे फैसले भी जल्द अमल में आएंगे।
-सतीश गौतम, सांसद अलीगढ़
सांसद के प्रयास से हजारों मुसाफिरों को सुविधा मिलेगी। स्टेशन के विकास कार्य अब तेज गति से पूरे कराए जाएंगे।
-संदीप चाणक्य, सदस्य रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति