{"_id":"597653e44f1c1b43388b475b","slug":"161500926948-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी-डीजीपी को गाली देने वाले पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी-डीजीपी को गाली देने वाले पर केस
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी-डीजीपी को गाली देने वाले पर मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। सत्ता मद में होश खोकर युवक को धमकाते समय डीजीपी और एसएसपी तक को लेकर गाली गलौज करने वाले निलंबित सिपाही पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। एसपी देहात की जांच के बाद युवक की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है।
बता दें कि पनैठी के लवकुश को चौकी के सिपाही रवि सोम ने फोन पर धमकाया था और जब लवकुश ने कहा कि बातचीत रिकार्ड हो रही है तो उसने डीजीपी व एसएसपी तक को गाली गलौज कर दी।
इसके बाद दूसरे दिन ऑडियो वायरल होने पर भी धमकी देते हुए कहा कि क्या बिगाड़ लेगा। इस पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था और एसपी देहात को जांच सौंपी थी। एसपी देहात ने जांच के आधार पर लव की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ अकराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि यह सिपाही एक सत्ताधारी विधायक का करीबी रिश्तेदार है। जिसने सिपाही की पैरवी तक की थी।