{"_id":"5cf57dc4bdec22077b459a80","slug":"15595923844-aligarh-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की बेरिकेटिंग लगाने के चलते मीनाक्षी पुल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की बेरिकेटिंग लगाने के चलते मीनाक्षी पुल बंद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मीनाक्षी आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज पैदल पुल) को एक बार फिर से निर्माण कार्य के चलते बंद किया गया है। आरओबी पर अब पहले से अधिक ऊंची लोहे की बेरिकेटिंग लगाई जाएंगी। सोमवार को पुल से गाड़ियों का आवागमन बंद किया गया है। बेरिकेटिंग लगाने के कार्य के चलते आरओबी को कितने दिनों के लिए बंद किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मीनाक्षी रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर हालत को देखते हुए इसे पूर्व में नवंबर माह में बंद किया जा चुका है। तब से इसका जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। पिछले माह ही पुनर्निर्माण कार्य खत्म होने के बाद इसे जनता के लिए खोला गया था।
मगर, अब इसके कि नारे लगी लोहे की बेरिकेटिंग को और अधिक ऊंचा करने का फैसला रेलवे अधिकारियों ने लिया है। इसके पीछे तर्क है कि नीची बेरिकेटिंग कभी भी हादसे का सबब बन सकती हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बेरिकेटिंग को फिर से लगाने के काम के चलते करीब 20 से 25 दिन तक ओवरब्रिज को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
एक माह बाद ही उखड़ने लगी गिट्टियां
ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण कार्य को पूरा हुए करीब सवा माह ही हुआ है। मगर, ओवरब्रिज ने अभी से अपनी गुणवत्ता की परतें खोल दी हैं। ओवरब्रिज की सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। ऐसे में रेलवे अधिकारियों के कान इस बात को लेकर खड़े हो गए हैं कि कहीं बरसात के मौसम में पूरी सड़क ही जवाब न दे जाए।