फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सुमित ने योगी दरबार में लगार्ठ अर्जी, संदीप ने 72 घंटे का वक्त

सुमित ने योगी दरबार में लगार्ठ अर्जी, संदीप ने 72 घंटे का वक्त

Tue, 04 Jun 2019 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
सुमित ने योगी दरबार में लगार्ठ अर्जी, संदीप ने 72 घंटे का वक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर छिड़ी बहस में सुमित कटियार ने सीएम योगी से मिलने का वक्त मांग हैै। उनको मंगलवार तक सीएम के गोरखनाथ पीठ कार्यालय के माध्यम वक्त मिल जाएगा।

सुमित ने कहा कि उन्होंने सोमवार को अर्जी लगा दी है जिससे विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हो सके। उनके समक्ष पूरा प्रकरण रख कर न्याय मांगा जा सके।
विज्ञापन


इधर, संगठन के महानगर अध्यक्ष संदीप कुशवाह ने एलान किया है कि अगर उन्होंने 72 घंटों के अंदर सुमित कटियार को फर्जी प्रदेश अध्यक्ष साबित नहीं किया तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष योगेश गुप्ता के खिलाफ दर्ज पुलिस रिपोर्ट को वापस लेने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि इस प्रकरण में अब पुलिस के लिए दोनों पक्ष सिरदर्द बन गए हैं। एकतरफ स्थानीय पदाधिकारियों का दबाव है दूसरी ओर सुमित कटियार के पक्ष से आ रही सिफारिशें हैं।


गौर हो कि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बन कर आए सुमित कटियार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फर्जी करार देते हुए उनके साथ मारपीट कर दी थी। उनको थाने पहुंचा कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। जवाब में सुमित पक्ष की ओर से छह सात नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed