{"_id":"5beb1595bdec2269c544c197","slug":"1542133193133-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे गोदाम की खुलवाई सील, सरकारी खाद्यान्न के 33 बोरे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे गोदाम की खुलवाई सील, सरकारी खाद्यान्न के 33 बोरे मिले
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। ग्राम पंचायत मई में चिरावली रोड पर गत 30 अक्तूबर को सील किए गए गोदाम की सील को प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मंगलवार को खुलवा दिया गया। गोदाम के अंदर से सरकारी मुहर लगे सील बंद 33 चावल बोरे तथा 300 से अधिक निजी चावल के बोरे बरामद किए गए इस खाद्यान्न को मौके से जब्त कर लिया गया और सरकारी गोदाम में रखवाया गया।
गौरतलब हो कि 30 अक्तूबर को आईजीआरएस की एक शिकायत की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक यतीश गुप्ता ने गांव मई में दो गोदामों के बाहर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का खेल पकड़ा था। मौके पर एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु भी पहुंच गई थीं। एक गोदाम से 60 बोरे चावल सील बंद, 120 बोरे निजी चावल और 103 निजी बोरों में गेहूं बरामद किया गया था, तथा दूसरे गोदाम की चाबी न होने की वजह से उसे मौके पर सील करा दिया गया था।
इस मामले में महेश कुमार और मनीष कुमार दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु की मौजूदगी में दूसरे गोदाम की सील को खुलवाया गया। पूर्ति निरीक्षक यतीश गुप्ता ने बताया कि गोदाम के अंदर चावल के 33 बोरे, जिनकी सील लगी हुई थी तथा 300 से अधिक चावल के निजी बोरे मिले।
विज्ञापन
इस खाद्यान्न को आगरा रोड स्थित आवश्यक वस्तु अधिनियम के लेखा प्रभारी अशोक कुमार को सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मौके पर प्रधान चिरावली, क्षेत्रीय लेखपाल पूर्ति लिपिक दर्शन कुमार, लेखा लिपिक एफसीआई आदि मौजूद थे।