{"_id":"5bc0e6dcbdec2269475343c9","slug":"153936864120-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय समीक्षा से पहले कसे बीएलओ के पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय समीक्षा से पहले कसे बीएलओ के पेच
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। सादाबाद तहसील में शुक्रवार को सादाबाद तहसील के सभी बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में सभी बीलएओ को 30 अक्तूबर तक मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्य को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु और तहसीलदार टीपी सिंह ने कहा कि 14 अक्तूबर को अलीगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की मंडलीय समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग से अधिकारी आएंगे। इस लिए सबको अपना काम दुरूस्त रखना है।
बीएलओ को जो निर्देश दिए गए हैं, उनको वह समय से पूरा कर लें। अभियान एक सितंबर से 30 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। बीएलओ को निर्देश दिए गए कि घर घर जाकर मतदाताओं का सर्वे का कार्य पूरा करें। सभी बीएलओ से सर्वे का कार्य पूरा करने का प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
मानक के अनुसार ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो को सही करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने बताया कि शनिवार को दिव्यांग और महिला मतदाताओं को वोटर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम ने सभी बीएलओ को नियमानुसार पुनरीक्षण का कार्य करने के निर्देश दिए।