{"_id":"5b92bc4f867a557ed20b11ef","slug":"153634310411-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद में बारिश से गिर गए सात मकान और दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद में बारिश से गिर गए सात मकान और दीवार
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से सादाबाद क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार को फिर से कई कच्चे-पक्के मकान और दीवार गिर गईं। इससे पीड़ितों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। लेखपालों ने भी मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया।
गांव महरारा में सुशीला पत्नी रामबाबू की कच्चे मकान की दीवार गिर गई। गांव बाग बधिक में देवेंद्र पुत्र देवी के कच्चे मकान की छत गिर गई। इसी गांव में ओमप्रकाश पुत्र करन सिंह के कच्चे मकान की छत गिर गई। बहरदोई में अब्दुला पुत्र मुंशी के भी मकान का एक हिस्सा गिर गया। गांव सिखरा में रामप्रकाश पुत्र कांताराम का कच्चा मकान गिर गया।
इसी गांव में बबलू पुत्र रामजीलाल का कच्चा मकान भी अधिक बारिश के कारण गिर गया। इधर, सहपऊ के मोहल्ला बनियाना में उमेश वार्ष्णेय उर्फ करुआ पुत्र बनवारीलाल वार्ष्णेय के पक्के मकान की छत और दीवार गिर गई। इससे इन लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। काफी घरेलू सामान भी मकान के मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया।