{"_id":"5b2bedd74f1c1bab6e8b9226","slug":"151529605591-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों सॉल्वर पहुंचे जेल, फरार आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों सॉल्वर पहुंचे जेल, फरार आरोपियों की तलाश
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
पुलिस भर्ती परीक्षा 2015 में धांधली की कोशिश करने वाले पांचों सॉल्वरों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस आरोपियों के फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बुधवार सुबह बिहार के पांच सॉल्वरों को दबोचा था। एसपी घुले सुशील ने बताया कि आरोपियों के साथियों की तलाश में एक टीम लगी है। सादाबाद के संजय पुत्र रमेश चंद्र निवासी नौपुरा और राजकुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी बरामई फरार हैं।
उनके हाथ लगने पर इस गिरोह की कुछ और कड़ियां सामने आ सकती हैं। वहीं चार आरोपी वह भी फरार हैं, जिनकी जगह आरोपियों ने परीक्षा दी। आरोपियों को भी मुकदमों में नामजद किया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।