{"_id":"5b19999a4f1c1ba16e8b6c4b","slug":"151528404378-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर के आदेश के खिलाफ उतरे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर के आदेश के खिलाफ उतरे सफाई कर्मचारी
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
वार्डों में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों पर निगरानी के लिए बनाई की क्षेत्रीय व्यक्तियों की पांच सदस्यीय कमेटी गठित किए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने आवाज उठाई है। उन्होंने मंडलायुक्त अजय दीप सिंह के इस आदेश के खिलाफ रामजान के महीने में काम बंद हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है।
नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष लाला राम नंदा और महामंत्री सुनील कुमार टुंडा ने गुरुवार को जवाहर भवन स्थित संघ कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंडलायुक्त नगर निगम के वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं अच्छा कदम है, लेकिन उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर पांच सदस्यों की जो कमेटी बनाई है जो कि सफाई कर्मचारियों को चेक करेगी, हम उसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद, पार्षद पति, पार्षद का पुत्र, ससुर और क्षेत्रीय व्यक्ति सफाई कर्मचारियों को चेक कर रहे हैं।
उनसे आधार कार्ड मांग कर परेशान कर रहे हैं। संघ इसका विरोध करता है। सफाई कर्मचारियों को सिर्फ सफाई नायक, सेनेटरी इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य अधिकारी चेक कर सकते हैं। सफाई कर्मचारियों के काम में जनता या पार्षद का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि यह व्यवस्था समाप्त नहीं हुई तो रमजान में काम बंद हड़ताल की जाएगी। जिससे पूरे शहर की स्थिति खराब हो जाएगी। इस अवसर पर उत्तम उज्जैनवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र दीवान, महेंद्र राठौर, अशोक बिसनो, सरनजीत, राकेश गौतम, सतीश दरोगा, विरजो, प्रमोद कांति, अमित श्रमिक, बलवीर आदि मौजूद थे।