{"_id":"5a3184d84f1c1b0d698c1d0c","slug":"151513194712-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती से एतराज नहीं, बशर्ते आपतिजनक सीन हटे : उदय शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती से एतराज नहीं, बशर्ते आपतिजनक सीन हटे : उदय शंकर
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पद्मावती से एतराज नहीं, बशर्ते आपत्तिजनक सीन हटे : उदय शंकर
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठा. उदय शंकर सिंह का कहना है कि उन्हें फिल्म पद्मावती से नहीं, बल्कि आपत्तिजनक सीन पर एतराज है। इसलिए यह सीन फिल्म से हटना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को यहां महासभा की जिला इकाई की समीक्षा बैठक करने आए थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता मेें कहा कि क्या कोई महारानी भरे दरबार नृत्य कर सकती है। मनोरंजन के नाम पर राजघराने की अस्मिता, प्रतिष्ठा को रौंदना नहीं चाहिए। ठा. उदयशंकर ने कहा कि अब आरक्षण नीति में बदलाव करके परिस्थिति के आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। 2020 में और 10 साल के लिए आरक्षण नहीं बढ़ने दिया जाएगा। कहा कि मृत्यु भोज की प्रथा पर रोक लगनी चाहिए।
भ्रूण हत्या समाज के लिए कलंक है। उदय शंकर सिंह ने संगठन को गांव-गांव तक ले जाने और सदस्यता में तेजी लाने पर जोर दिया। जल्द ही जिला, महानगर व मंडल में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। समीक्षा के बाद वह मथुरा रवाना हो गए। इस मौके पर डॉ. राजेश सिंह, कमल प्रताप सिंह, अनुज प्रताप सिंह, डीपी सिंह, विपिन सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, संदीप सिंह, नेम सिंह सोलंकी, जैकी ठाकुर, नरेश ठाकुर, पुनीत, धीरू, आरके सिंह, दुष्यंत सिंह, हरदुआगंज, सिकंदरपुर के प्रधान आदि मौजूद रहे।