{"_id":"59569e1a4f1c1b423b8b4871","slug":"151498848794-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी मांगने पर तमंचे की बट से प्रहार कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी मांगने पर तमंचे की बट से प्रहार कर घायल किया
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधारी मांगने पर तमंचे की बट मारकर घायल किया
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में रुपयों के लेनदेन के विवाद में हमलावरों ने कपड़े की ढकेल लगाने वाले को तमंचे की बाट मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
मौलाना आजाद नगर निवासी मो. अखलाक कपड़े की ढकेल लगाकर अपने परिवार की गुजर बसर करता है। पिछले दिनों अखलाक ने अपने किसी परिचित को पांच हजार रुपये उधार दिए थे।
जब उसने पैसे वापस देने के लिए कहा तो रुपये लेने वाले ने आज कल की बात कहकर टालना शुरू कर दिया। तय हुआ कि शुक्रवार को पैसे दे दिए जाएंगे।
शुक्रवार को जब अखलाक फिर से अपने पैसे मांगने पहुंचा तो वहां पर उसका विवाद हो गया। इस बीच किसी ने अखलाक के सिर में तमंचे की बट मार दी। जिससे वह घायल हो गया। अखलाक ने पूरे मामले की सूचना लिखित में पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।