{"_id":"5f3995f78ebc3e4ae4460450","slug":"144-people-infected-with-corona-virus-including-officer-in-two-days-city-office-news-ali241326228","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में अधिकारी सहित 144 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में अधिकारी सहित 144 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
विज्ञापन
पिछले दो दिन में जिले के 30 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी सहित 144 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2538 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 15 अगस्त को 76 लोग पॉजिटिव निकले हैं। पुष्प विहार में सर्वाधिक 7 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। बड़ा गौहर अली और गोविंद पार्क के 5-5, टीकाराम बिल्डिंग मदार गेट और हमदर्द नगर के 4-4, गणेशनगर कॉलोनी, सुदामापुरी, काशीराम नगर एडीए कॉलोनी और गंगीरी के 3-3 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अतिरिक्त लोधा, रामबाग कॉलोनी और अंबेडकर पार्क जीवनगढ़ के 2-2 संक्रमित हैं। 16 अगस्त 2020 को 68 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। संक्रमितों में महेंद्रनगर और कटरा स्ट्रीट के 10-10 लोग शामिल हैं। जिला कारागार के 4 और आईटीआई गौड़ नगर के 6, सराय रहमान के 3 और जमालपुर के 2 लोग संक्रमित हुए हैं।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती और होम आइसोलेट किया जा रहा है। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है।