फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हवाई पटटी पर आए कल्याण सिंह परिजनों को साथ ले गए

हवाई पटटी पर आए कल्याण सिंह परिजनों को साथ ले गए

Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
हवाई पटटी पर आए कल्याण सिंह परिजनों को साथ ले गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह शनिवार दोपहर बाद स्टेट प्लेन से धनीपुर हवाई पटटी पहुंचे और परिजनों को साथ लेकर वापस जयपुर चले गए।

उनके साथ उनके पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, सबसे छोटे पौत्र, पुत्र वधु एवं पूर्व विधायक अतरौली प्रेमलता वर्मा, पौत्री और अन्य परिजन गए हैं। उनके करीबी शैलेंद्र सिंह के अनुसार दिल्ली में पूर्व पीएम की अंतिम यात्रा में राज्यपाल कल्याण सिंह शाम पांच बजे पहुंच गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह रात्रि में दिल्ली में ही ठहरे। दोपहर बाद वह अलीगढ़ आए और यहां लगभग 40 मिनट ठहरने के बाद हवाई पट्टी से ही रवाना हो गए। इस दौरान बाबू जी से कुछ ही लोग मिल पाए। उन्होंने बाकी लोगों से मिलने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल जी की कलश यात्रा का रूट तय नहीं
अलीगढ़ में पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी जी की कलश यात्रा निकाली जाएगी। लेकिन अभी तक इसके लिए रूट निर्धारित नहीं हुआ है। सांसद सतीश गौतम ने बताया कि रूट जल्द ही तय होगा। कलश यात्रा भाजपा के सभी मंडलों में पहुंचेगी ताकि हर व्यक्ति अपने चहेते नेता को आखिरी बार श्रद्धासुमन अर्पित कर सके। अलीगढ़ में गंगा यमुना दोनों नदियां होने के कारण और दिल्ली से नजदीक होने के कारण कलश यात्रा लाना तय हुआ है। सांसद नई दिल्ली में पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन कर शनिवार को लौटे थे। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह ने बताया कि रूट तय होते ही स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू हो जाएगी।


भाजपा का जट्टारी मंडल जल्द : गोपाल सिंह
भाजपा जिलाध्यक्ष ठा.गोपाल सिंह ने कहा है कि जिले में कार्यरत भाजपा के 20 मंडलों की संख्या जल्द ही 21 हो जाएगी। जिसमें महानगर भाजपा के मंडल शामिल नहीं है। जिला स्तर पर नया बनने वाला मंडल जटटारी का होगा। उन्होंने बताया कि नियमानुसार 100 पोलिंग बूथ पर नया मंडल सृजित होता है। इसी नियम के तहत नये मंडल का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed