{"_id":"5aa599624f1c1b00768b4f8b","slug":"141520802146-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्य भूषण से सम्मानित अमिताभ का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्य भूषण से सम्मानित अमिताभ का अभिनंदन
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत डॉ. वेदप्रकाश अमिताभ का अभिनंदन समारोह चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में कथाकार डॉ. प्रेम कुमार ने अनेक संस्मरणों के माध्यम से डॉ. अमिताभ की विद्वता, सरलता, अध्यापन कला, स्नेहशीलता आदि गुणों की प्रशंसा की।
डॉ. मंजू शर्मा व सुरेंद्र कुमार शर्मा ने डॉ. अमिताभ को गुरू रूप में स्मरण किया। डीएस कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वेदवती राठी ने हार्दिक बधाई दी। अशोक अंजुम ने उनकी ईमानदारी और निश्छलता की चर्चा की।
डॉ. मेघ सिंह बादल, सुबोध नंदन शर्मा और यादराम शर्मा ने कहा कि डॉ. अमिताभ को मिलने से इस सम्मान की गरिमा बढ़ी है। डॉ. प्रमिला शर्मा, सुधा शर्मा ने सम्मान प्राप्ति के लिए डॉ. अमिताभ को सर्वथा सुयोग्य माना।
विज्ञापन
डॉ. दीपक पालीवाल और डॉ. एचएन सिंह ने काव्यात्मक उद्गार व्यक्त किये। नरेंद्र देव, कौशल, डॉ. प्रियेंद्र पाल सिंह ने कामना की कि अमिताभ को और बड़े सम्मान प्राप्त होते रहें।
डॉ. रामेंद्र रमण शर्मा, डॉ. विनीता शर्मा, डॉ. गुंजन शर्मा और डॉ. कविता सिंह ने शोध छात्र के रूप में अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम को डॉ. मुरारी लाल शर्मा मयंक, डॉ. भगत सिंह, डॉ. रमेश चंद्र शर्मा, अशोक सक्सेना, निश्चल, डॉ. शंभू दयाल रावत, नरेंद्र सिंह, डॉ. राकेश चंद्र रावत, राजवीर शर्मा, अनिल कुमार अवस्थी, डॉ. आरके शर्मा, महेश चंद्र सारस्वत, संजीव कुमार शर्मा, मनीष कुमार गुप्ता, विकास आदि ने संबोधित किया।