{"_id":"59a5cc084f1c1b0a278b46e2","slug":"141504037896-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ विजेता और कासगंज रहा उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ विजेता और कासगंज रहा उपविजेता
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ विजेता और कासगंज रहा उपविजेता
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें अलीगढ़ विजेता और कासगंज उपविजेता रहा। अब प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर खेलने जाएंगे।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कैप्टन दिनेश पालीवाल व प्रधानाचार्य डॉ. दीपक पालीवाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इसके मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार यादव, मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी करुण प्रकाश, जिला क्रीड़ा प्रभारी ईश्वरदास वर्मा, राजेश प्रकाश गुप्ता अतिथि के रूप में मौजूद थे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से अवगत कराया। निर्णायकोें की भूमिका में भुवनेश व दीप्ति थीं। इस मौके पर अलीगढ़ के रितेश, गौरव कश्यप, फरहान अख्तर, प्रिंस, कपिलदेव, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, प्रशांत कुमार के अलावा कासगंज के जतिन कुमार, शाहिल, अनमोल, भूपेंद्र व अन्य ने खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी।