फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टीमें परखेंगी बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण की सच्चाई

टीमें परखेंगी बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण की सच्चाई

Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
टीमें परखेंगी बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण की सच्चाई
टीमें परखेंगी बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण की सच्चाई
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

परिषदीय स्कूलों में यूनिफॉर्म वितरण का सत्यापन और गुणवत्ता परखने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में जाकर यूनिफॉर्म की गुणवत्ता परखेंगी और इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को देंगी।

नई सरकार ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों की यूनिफॉर्म का रंग बदल दिया था। साथ ही इसकी गुणवत्ता बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। काफी विद्यालयों में ड्रेस वितरण भी हो चुकी है। ऐसे में अब यूनिफॉर्म की गुणवत्ता परखने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


इसमें डीआईओएस नगर क्षेत्र के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। एडीआईओएस को ग्रामीण क्षेत्र के सभी माध्यमिक विद्यालयोें का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए जिले की सभी न्याय पंचायतों के कम से कम एक विद्यालय की स्थिति देखेंगे। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जिले की सभी न्याय पंचायतों के कम से कम दो विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को गंगीरी, बिजौली, अतरौली की जिम्मेदारी सौंपी है।


जिला समन्वयक निर्माण इगलास, गोंडा, टप्पल के विद्यालयोें का निरीक्षण करेंगे। जिला समन्वयक एमडीएम धनीपुर, जवां और अकराबाद, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा लोधा, खैर व चंडौस की स्थिति देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed