{"_id":"598e11e24f1c1b196c8b4787","slug":"141502482914-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में टिर्री काटकर बेच रहे तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में टिर्री काटकर बेच रहे तीन बदमाश दबोचे
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिर्री काटकर बेच रहे तीन बदमाश पुलिस ने दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
कोतवाली के गांव विधीपुर के निकट ई रिक्शा (टिर्री) काटकर बेच रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने छापा मारकर दबोच लिया। उनके पास से टिर्री के पुर्जे, एक साबित टिर्री के साथ तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। इन्हीं बदमाशों ने लूट की एक घटना को भी अंजाम दिया था।
एसएसआई रवींद्र बहादुर सिंह, रायपुर स्टेशन चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर त्रिपाठी, एचसीपी रामनरेश, रघुराज सिंह, धनपाल, महेश कुमार के साथ गुरुवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव विधीपुर के निकट कुछ लोग टिर्री को काटकर उसके पुर्जे अलग कर रहे हैं।
इस पर एसएसआई रवींद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर एक टिर्री व एक कटी हुई टिर्री के पुर्जों के साथ मुकेश पुत्र चंद्रपाल, भीमसेन उर्फ शेरा पुत्र राकेश मिस्त्री निवासीगण बढ़ौली फत्ते खां थाना मडराक व राजाबाबू पुत्र हरीशचंद निवासी विधीपुर को मय तमंचे कारतूस के पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस इन्हें थाने ले आई और कड़ाई से पूछताछ की तो कासिमपुर गदाईपुर के निकट बंबा पर एक अगस्त को सहनोल के शोभित कुमार के साथ हुई 26 हजार की लूट भी स्वीकारी। कोतवाल उत्तमचंद पटेल ने बताया कि यह शातिर किस्म के अपराधी हैं चारों को जेल भेज दिया है।