फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गन्ना भुगतान में फर्जीवाड़े की जांच के लिए बनी कमेटी

गन्ना भुगतान में फर्जीवाड़े की जांच के लिए बनी कमेटी

Mon, 17 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान में फर्जीवाड़े की जांच के लिए बनी कमेटी
गन्ना भुगतान में फर्जीवाड़े की जांच को एक और कमेटी बनी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।


आनंद एग्रोकेम चीनी मिल गोपी लधुआ के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में हुए फर्जीवाड़े की जांच के लिए नये सिरे एक और नई कमेटी गठित हो गई है। बीती 2 जून को तत्कालीन प्रदेश के गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने मुख्य सचिव के आदेशों को दरकिनार करते हुए एक नई जांच कमेटी बनाने का आदेश दे दिया। जिसमें उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर की अध्यक्षता में सहारनपुर के जिला गन्ना अधिकारी, सहकारी गन्ना समिति विकास समिति के सचिव को शामिल किया गया है। अब इस कमेटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यही नहीं इस कमेटी को ये निर्देश भी दिया गया है कि वह शिकायतकर्ता के साथ ही तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए मिल प्रबंधन की भी पूरी बात सुने।

दरअसल, इस मामले में फर्जी भुगतान की शिकायत जनहित मानव अधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने 12 जून 2016 को प्रदेश के तत्कालीन गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी से की थी। जिसमें कहा गया था कि मिल प्रबंधन द्वारा जिन अभिलेखों के जरिए किसानों को सवा दो करोड़ रुपये का भुगतान दिखाया गया है उसमें से अधिकांश फर्जी हैं किसानों को पैसा मिला ही नहीं है। गन्ना आयुक्त ने इसकी जांच के मेरठ के उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बना कर जांच कराई। जांच में शिकायत सही मिली और आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया, लेकिन आगे कार्रवाई नहीं हुई तो विनोद पांडेय ने मुख्य सचिव से आरटीआई के माध्यम से सवाल किया कि उक्त प्रकरण में क्या कार्रवाई हुई। मुख्य सचिव की ओर से विशेष सचिव ने कार्रवाई करने के लिए गन्ना आयुक्त को फिर से लिखा तो उन्होंने मुख्य सचिव के आदेशों को दरकिनार करते हुए नए सिरे से कमेटी बना दी और इसी दौरान उनका रिटायरमेंट हो गया। कुल मिला कर मामला जांच के मकड़जाल में उलझा है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed