{"_id":"59481ae84f1c1bf6258b475a","slug":"141497897704-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुर मंडी में सब्जी के साथ मिल रहीं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर मंडी में सब्जी के साथ मिल रहीं बीमारियां
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में सब्जी के साथ मिल रहीं बीमारियां
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सीजन की पहली जोरदार बारिश ने पहले से ही ध्वस्त धनीपुर अनाज एवं सब्जी मंडी की जल निकासी व्यवस्था को और भयावह स्वरूप दे डाला। विशेष रूप से सब्जी मंडी की हालत इस कदर खराब हो गई कि वहां घुटनों तक पानी भर गया।
इसके चलते ग्रामीण इलाकों से सब्जियां बेचने आए किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऊपर से मंडी की टूटी पुलिया दुर्घटनाओं को न्यौता देती प्रतीत हुई। गंदगी, जलभराव एवं वहां बजबजाते कीड़ों के मध्य बिकती सब्जियाें से बीमारी का भी खतरा है। मंडी आढ़ती नदीम, बाबू, टीनू आदि ने बताया कि मंडी में गंदगी, जलभराव तो आम समस्या है। बारहों महीने की इस समस्या से कई बार मंडी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऊपर से टूटी पुलिया की वजह से यहां सब्जियों से भरे वाहनों के पलटने एवं दुर्घटनाएं की आशंका बनी हुई है। विद्युत अव्यवस्था का आलम यह है कि यहां स्थापित कई विद्युत खंभों में बरसात होने पर करंट आ जाता है। पिछले दिनों एक गाय इससे चिपक कर काल का ग्रास बन गई थी। चौकीदार की लापरवाही से सैकड़ों की संख्या में मौजूद गाय और सांड़ नुकसान करते हैं।