{"_id":"59480cd54f1c1b6b4c8b46fc","slug":"131497894101-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की मौत पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की मौत पर लगाया हत्या का आरोप
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में एक 75 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वृद्ध के पुत्र अरुण कुमार ने वृद्ध की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय वृद्ध मोहन सिंह पुत्र चरन सिंह रविवार की शाम अपने घर में थे। इस दौरान अचानक इनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अरुण कुमार दिल्ली पुलिस में नौकरी करते हैं। उन्होंने अपने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चंदपा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराय
ा है। कोतवाल चंदपा रमाकांत पचौरी का कहना है कि प्राथमिक जांच के दौरान वृद्ध की मौत भारत-पाक क्रिकेट मैच के दौरान सदमे से हुई है, फिर भी परिजनों के हत्या के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी। एसओ का यह भी कहना है कि मृतक की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, उसमें किसी भी तरह की अंदरूनी चोट का जिक्र नहीं है। जब कोई चोट ही नहीं है तो हत्या कैसे हो सकती है।