{"_id":"5b0dc4754f1c1b8a6e8b54de","slug":"121527628917-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद के भतीजे की गंगा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पार्षद के भतीजे की गंगा में डूबने से मौत
Updated Wed, 30 May 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के रेलवे रोड इलाके के पूर्व पार्षद व व्यापारी नेता मनीष अग्रवाल बूल के भतीजे मोहित अग्रवाल की मंगलवार दोपहर को पूर्णिमा के दिन गंगा नहाने के दौरान राजघाट गंगा घाट पर गंगा में डूबने से मौत हो गई।
मोहित अपने दोस्तों संग गंगा नहाने गया था। दोपहर में जब यह खबर परिजनों को मिली तो यहां से मनीष सहित तमाम परिजन आनन-फानन गंगा घाट पहुंचे। देर शाम शव यहां रेलवे रोड स्थित आवास पर पहुंच गया था। इसके बाद रेलवे रोड का बाजार शोक में डूब गया था। परिवार में कोहराम का माहौल था।
रेलवे रोड निवासी मनीष बूल के बड़े भाई विशन चंद्र अग्रवाल के दो बेटी दो बेटों में तीसरे नंबर का 26 वर्षीय मोहित रेलवे रोड पर ही हार्डवेयर की दुकान संभालता था।
विज्ञापन
वह सुबह मंगलवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी के चलते दोस्तों वैभव वार्ष्णेय आदि के संग पूर्णिमा होने के कारण गंगा स्नान को राजघाट गया था। वहां से दोस्तों के जरिये दोपहर डेढ़ बजे सूचना मिली कि मोहित गंगा में डूब गया है।
यह सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। यहां से सभी परिजन गाड़ियों की मदद से राजघाट के लिए निकल गए। मनीष के अनुसार वहां पहुंचने पर पता चला कि मोहित आधा घंटे तक गंगा में ही डूबा रहा।
इसके चलते शोर मचने पर गोताखोरों की मदद से उसे तलाशा गया, मगर तब तक देर हो चुकी थी। गोताखोर उसे गंगा में काफी नीचे से निकालकर लाए। तब तक उसने दम तोड़ दिया था। हालांकि तत्काल मोहित को कुछ दूरी पर कस्बा डिबाई में डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया गया।
देर शाम परिजन शव को घर ले आए। जहां परिजनों के करुण क्रंदन के चलते कोहराम के हालात थे। बाजार में शोक का माहौल था। शव का देर शाम ही अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। इधर, इस मौत की सूचना पर तमाम व्यापारी नेताओं, भाजपा नेताओं व सामाजिक लोगों का मनीष के आवास पर जमावड़ा लगा हुआ था।