{"_id":"5aa6e44c4f1c1bbb758b5217","slug":"121520886860-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 किसानों ने कब्जाया डीएम दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 किसानों ने कब्जाया डीएम दफ्तर
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मैसर्स आनंद एग्रोकैम गोपी लधऊआ पर अलीगढ़, हाथरस, कासगंज एवं एटा के करीब 1100 गन्ना किसानों के वर्ष 2005 से बकाया 39.50 करोड़ के भुगतान की मांग को लेकर किसानों के तेवर एक बार फिर तल्ख हो गए।
किसान भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनरतले सोमवार को डीएम दफ्तर पर काफी देर तक जमे रहे। बाद में एसीएम को डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर वापस लौट गए। एसएसपी से भी मिलने का प्रयास हुआ, लेकिन उनके सामूहिक विवाह कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वहां मौजूद अफसर को ज्ञापन सौंपा गया।
मंडल महामंत्री एसके सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के 120 दिन के वायदे एवं सर्वोच्च और उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद मैसर्स आनंद एग्रोकैम गोपी लधऊआ पर 39.5 करोड़ के बकाया भुगतान मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
डायरेक्टरों की गिरफ्तारी आदेश मात्र पत्राचार तक सीमित है। दि किसान सहकारी चीनी मिल साथा पर गत वर्ष का बकाया 6.15 करोड़ का भुगतान मय ब्याज तथा वर्ष 2017-18 के 14 दिनों के भुगतान के आदेश के बावजूद मिल प्रबंधन दो माह पीछे का गन्ना भुगतान कर रहा है।
साथा मिल के विस्तारीकरण मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शैलेंद्र पाल सिंह, कमल प्रताप, सुनील कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, ललित सिंह, सुभाषचंद, पुष्पेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, नर सिंह, कैलाश शर्मा, राजवीर सिंह, उदयराज सिंह, विनोद, योगेश, रवेंद्र सिंह, राजेद्र सिंह, विनोद, जय सिंह, गजराज सिंह आदि उपस्थित थे।