फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मिट्टी और राख डाल कर हो रहा योगी का सपना पूरा

मिट्टी और राख डाल कर हो रहा योगी का सपना पूरा

Thu, 15 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी और राख डाल कर हो रहा योगी का सपना पूरा
मिट्टी और राख डाल कर हो रहा योगी का सपना पूरा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का तयशुदा वक्त आज पूरा हो रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। ये अभियान किस तरह पूरा हो रहा है..? सड़कों पर चलने वाले हजारों लाखों लोग बखूबी ये जानते हैं। बुधवार दोपहर मथुरा बाईपास की हकीकत देख कर पता चला कि गड्ढा मुक्त करने के लिए जर्जर हाल सड़क पर पत्थर डाल कर ऊपर से गीली मिट्टी, सिल्ट और राख डाल कर मुख्यमंत्री योगी का सपना पूरा किया जा रहा है। खास बात ये कि अफसर भी ये सब देख कर मौन हैं।
मथुरा बाईपास पर तकरीबन आठ किमी सड़क जर्जर हाल है। इसको गड्ढा मुक्त करने का काम जारी है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड एक में आने वाली इस सड़क का नवीनीकरण कराने के लिए एक करोड़ 61 लाख रुपये का बजट मांगा गया था। ये बजट कुल 39.64 किमी लंबे रिंग रोड के लिए मांगा गया था मथुरा बाईपास इसी रोड का एक हिस्सा है, जिसकी लंबाई लगभग नौ किमी है। बजट में मिले कुल 54 लाख रुपये खर्च हो गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक इस रिंग रोड को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है। ये सड़क अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, पलवल, दिल्ली और कानपुर जाने वाली सड़कों को आपस में जोड़ती है।
इसी बात से इसका महत्व समझा जा सकता है। इसके बावजूद यहां जो काम हुआ है वह सीएम की महत्वाकांक्षी योजना के साथ एक मजाक से ज्यादा कुछ नहीं है। महत्वपूर्ण सड़क का जब ये हाल है तो बाकी सड़कों पर किस तरह से काम हो रहा है ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। यही नहीं पूरे जिले में अब तक इस अभियान के तहत 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बयान--
मथुरा बाईपास सहित शहर के पूरे रिंग रोड का नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा था। एक करोड़ 61 लाख रुपये मांगे गए लेकिन केवल 54 लाख रुपये मिले। पत्थर डालने के बाद उस पर आगे काम के लिए बजट मांगा गया है। पत्थर गड्ढों में बना रहे इसीलिए मिट्टी डाली गई है अभी काम पूरा नहीं हुआ है।
प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एक


एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क भी नहीं गड्ढामुक्त
हजियापुर। लिंक रोड, छोटे मार्ग या फिर संपर्क मार्ग तो दूर खैर, हजियापुर, जट्टारी, टप्पल का एक मात्र प्रमुख नेशनल हाईवे अलीगढ़ पलवल रोड टप्पल से लेकर हामिदपुर और यमुना एक्सप्रेसवे पुल तक गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिया गया समय पूरा हो रहा है, लेकिन सड़क के गहरे गड्ढे वैसे ही हैं। कई जगह सड़क में तीन-तीन फीट तक के गहरे गड्ढे हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्र में दर्जनों ऐसे गांव को जोड़ने वाले रोड हैं, जिनके गड्ढे भरना भी बाकी हैं, यहां तक कि पीब्ल्यूडी सड़क हजियापुर से सालपुर मार्ग भी पर गहरे गड्ढे हैं।


जलाली में डेढ़ किलोमीटर सड़क पर गड्ढे
जलाली। जलाली नगर पंचायत कस्बे की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क को तय समय सीमा के अंदर गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका। हालांकि सड़क पर मरंमत का काम सोमवार से शुरू हो चुका है। ईओ अमित कुमार ने बताया कि पूर्व में जेई की ओर से भूलवश गलत इस्टीमेट बना दिया गया था। इसकी जानकारी होने पर एडीएम प्रशासन को बताया गया, जिस पर टेंडर निरस्त हुआ। पुन: सड़क का इस्टीमेट बनवाकर टेंडर निकाला गया, जिसके चलते देर हुई। हालांकि अधिकांश सड़क पर पेचवर्क हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed