{"_id":"57265e5e4f1c1b63705cd44e","slug":"1211-left-the-ground-did-not-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"1211 ने छोड़ दिया मैदान, नहीं दी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1211 ने छोड़ दिया मैदान, नहीं दी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 24 परीक्षा केंद्रों पर पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। इस प्रवेश परीक्षा में यहां 1211 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। परीक्षा के उपरांत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उत्तर पुस्तिकाओं को लखनऊ भिजवाया गया।
पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा यहां 24 केंद्रों पर हुई। परीक्षा को लेकर काफी इंतजाम किए गए थे। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए थे और पुलिस फोर्स भी तैनात थी। यहां 12,161 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी व उनके अभिभावक आने शुरू हो गए थे।
हाथरस के एमजी पॉलीटेक्निक के पूर्व प्रधानाचार्य नसरुद्दीन को इस परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया था। सुबह से ही उन्होेंने यहां आकर व्यवस्था संभाल ली थी। इसके अलावा एडीएम सिटी व अन्य अधिकारी भी तैयारी में जुट गए थे। परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे और उसके बाद दोपहर की पाली में ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा हुई। जब परीक्षा छूटी तो परीक्षा केंद्रोें के आसपास व शहर के मुख्य चौराहों पर जाम लग गया। परीक्षा के बारे में नोडल अधिकारी ने बताया कि कुल 10,950 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
यहां कोेई भी फर्जी परीक्षार्थी या नकलची नहीं पकड़ा गया है। कॉपियों सुरक्षा के मध्य लखनऊ भिजवा दी गई हैं।