फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कम राजस्व वसूली पर नपे एआरटीओ

कम राजस्व वसूली पर नपे एआरटीओ

Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कम राजस्व वसूली पर नपे एआरटीओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली एवं प्रवर्तन में रुचि न लेने के कारण एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी नप गए हैं। कमिश्नर ने उनके खिलाफ निलंबन का पत्र जारी करने के आदेश दिये हैं। यही नहीं अनफिट स्कूली बसों, नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों एवं पावर हार्न का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई को कहा है।

आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अजय दीप सिंह गुरुवार को कर करेत्तर राजस्व वसूली एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में 5 वर्ष से अधिक के लंबित वादों को त्वरित ढंग से निस्तारित करने के निर्देश सभी पीठासीन अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद हाथरस में 5 वर्ष से पुराने लम्बित वादों के निस्तारण में तेजी लाई गई है और अच्छे जजमेंट भी आए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए पूर्व में जारी आरसी विशेषकर लाल रंग संदर्भ वाले आरसी की शत-प्रतिशत वसूली की जाए। उन्होंने मंडल में 787 भट्टाें के सापेक्ष 490 भट्टों की रायल्टी वसूल करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब की भट्टियों को विशेष अभियान चलाकर बंद कराने को कहा। चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं पेरामेडीकल स्टाफ की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई को कहा।

मंडलायुक्त ने जल निगम की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के तहत जिन ग्रामों में यह योजना संचालित है वहां पर जलापूर्ति समिति गठित करते हुए पूर्ण योजनाओं को शीघ्र संचालित किया जाए।

मनरेगा के तहत कार्य करने वाले इच्छुक जॉब कार्ड धारकों को कार्य दिए जाएं। तालाबों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यक्रम के तहत जो तालाब बनकर तैयार हो गए हैं उनमें नहरों से पानी भरा जाए। श्रावस्ती मॉडल के तौर पर हाथरस में चारागाहों की बाउंड्रीवाल तैयार कराई गई है ऐसा की कार्य अन्य जनपदों में किया जाए।


कमिश्नर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के परिवारों में शौचालय निर्माण कराकर ग्राम पंचायतों और वार्डो को निर्धारित समय के अंदर ओडीएफ घोषित कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में मंडल के सभी जिलाधिकारी एवं अन्य मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed